धनबाद, मार्च 28 -- बरोरा। मंडल केंदुआडीह के ग्रामीणों ने खान सुरक्षा निदेशक, धनबाद को पत्र देकर गांव में स्थित जर्जर पानी की टंकी से 100 मीटर की दूरी पर ब्लास्टिंग करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि धनबाद डीसी महोदया को भी प्रेषित की गई है। पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि डीजीएमएस के जांच अधिकारी जावेद आलम ने 24 फरवरी 2025 को जांच के दौरान एएमपी कोलियरी के प्रबंधन को जर्जर पानी के टंकी से 100 मीटर की दूरी पर ब्लास्टिंग करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन पानी टंकी के काफी नजदीक ब्लास्टिंग कर माइंस एक्ट का उल्लंघन कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन डीजीएमएस अधिकारी का निर्देश का अवहेलना कर रहा है। जबकि 2015 से ही हम ग्रामीण गांव में स्थित इस पुरानी जर्जर टंकी की खतरे को बीसीसीएल प्रबंधन को बार-बार अवग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.