बस्ती, मई 2 -- बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं, उन्हें जल्द हैण्डओवर करें। जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां मानवश्रम बढ़ाकर कार्य को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जो परियोजना लक्षित तिथि पर पूर्ण नहीं हो, उनको समय से पूर्व ही अपने विभाग को अवगत कराते हुए सीएमआईएस पोर्टल पर आंकड़ों को अद्यतन रखा जाए। जिससे जिले की रैकिंग प्रभावित नहीं हो। बैठक का संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जयेन्द्र कुमार, जयकेश त्रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.