प्रयागराज, जून 8 -- भाजपा महानगर के कुल 15 मंडलों में 13 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची रविवार को जारी हो गई। 16 सदस्यीय नई टीम में संगठन ने तीन-तीन महिला नेत्रियों को भी स्थान दिया है। जाति, वर्ग का ध्यान रखने के साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी समायोजित करने की कोशिश की गई है। वेणी माधव व शिवकुटी मंडल में नए अध्यक्षों का चुनाव नहीं होने के कारण इन दोनों मंडलों में पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है। रविवार को जिन 13 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है, उनमें विश्वविद्यालय, भारद्वाज, प्रीतमनगर, राजरूपपुर, सदर गंगापट्टी, सदर यमुना पट्टी, सिविल लाइंस, नैनी, मीरापुर आदि मंडल शामिल है। इन मंडलों में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष की घोषणा हुई है। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों क...