मुजफ्फरपुर, मई 25 -- गायघाट। भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को मंडल पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के नाम की घोषणा की। मंडल कार्यसमिति में उपाध्यक्ष के पद पर विनय कुमार सिंह, शीबो देवी, संतोष पासवान, सुरेंद्र सिंह, इंदु देवी, अरुण कुमार राय, महामंत्री पद पर जय कुमार सिंह व ओमप्रकाश चौधरी, मंत्री पद पर नागेंद्र राम, कुसमी देवी, संजय कुमार दिवाकर, रीता देवी, नंदकिशोर महतो एवं सीता देवी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार झा को बनाया गया है। वहीं, उमाकांत कुमार व आशुतोष कुमार झा मीडिया प्रभारी, यशवंत सिंह संयोजक सोशल मीडिया एवं गोपाल कुमार को आईटी सेल संयोजक बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...