गोपालगंज, जनवरी 7 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के चनावे गांव स्थित मंडल कारा में बुधवार को जेल में बंद कैदियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 सजायाफ्ता एवं विचाराधीन कैदियों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया। जेल अधीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि श्रम अधीक्षक के निर्देश पर जेल परिसर में यह शिविर आयोजित किया गया। बताया कि ई-श्रम कार्ड बनने से कैदियों को सरकार की विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भविष्य में मिल सकेगा। शिविर के दौरान जेलर सोहन कुमार, सहायक जेलर रौशन शर्मा, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पूर्णमणि प्रजापति आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...