सासाराम, जुलाई 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रम विभाग द्वारा शनिवार को मंडल कारा सासाराम के बंदियों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अजीत कुमार ने किया। इस दौरान मंडल कारा में बंद कैदियों को श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं ई-श्रम पोर्टल की भी जानकारी दी गई। कैदियों को बताया गया कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। जेल से रिहा होने के बाद बंदी इस योजना के माध्यम से लाभ लेकर अपना जीवन का अच्छे तरीके से जी सकते हैं। इस दौरान 12 कैदियों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा जिले की विभि...