सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी,हिसंं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस व बिहार मानवाधिकार आयोग के 17 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को मंडल कारा में "मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता" विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमे मुख्य स्थिति डीएम रिची पांडेय ने जेल में बंद कैदियों को अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जिंदगी का अधिकार होने के साथ समानता,मानवीय गौरव एवं अपने विचार आजादी से रखने का अधिकार हासिल है।महिलाओं व बच्चों सहित जेल में बंद कैदियों के लिए विशेष तरह के मानवीय अधिकार बनाए गए हैं। कारा अधीक्षक जलज कुमार ने जेल में बंद कैदियों को अपनी गलती की भूल कर अच्छा जीवन गुजारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी, जेलर रविरंजन कुमार, सहायक कारा अधीक्षक मिथिलेश कुमार व रानी कुमारी सहित कारा के अन्य ...