जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम से बंदियों में दिखा सकुन का भाव काको, निज संवाददाता। मंडल कारा जहानाबाद में शुक्रवार को कारा दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने की, जबकि विभागीय एडीएम विनय कुमार सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि बिहार जेल मैनुअल को 12 दिसंबर 2012 को अपनाया गया था। तब से हर वर्ष राज्य के सभी कारागारों में 12 दिसंबर 'कारा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बंदियों के लिए मनोरंजन, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे उनमें सकारात्मकता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिले। इस मौके पर दो माह तक चलने वाले जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल) का शुभारंभ उप विकास आय...