साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- साहिबगंज। अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बीते बुधवार की रात को मंडल कारा में औचक जांच की। रात 9.25 से 10.35 बजे तक मंडल कारा में एक-एक वार्ड व सेल की जांच की गई। जांच में आधे दर्जन से अधिक पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा 99 पुलिस कर्मी शामिल थे। अपर समाहर्ता ने बताया कि रूटीन जांच के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच में जेल से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ । उधर,जिस समय रात को मंडल कारा में जांच के लिए पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचे,उस समय अधिकांश बंदी सो चुके थे। अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख सकते में आ गये। तलाशी के दौरान विभिन्न वार्डों में रह रहे बंदियों के एक-एक सामान की जांच की गई। उनके बिस्तर को उठाकर देखा गया। बाद में सेल की भी जांच की ...