समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की रविवार की रात तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद कारा प्रशासन के द्वारा सोमवार की सुबह विचाराधीन बंदी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंदी की पहचान वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी मो. असलम रिजवी के पुत्र मो. अबरार वारसी (26) के रूप में की गई है। वह रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुहल्ले में 7 सितंबर 2023 को हुए नगर परिषद के डिप्टी-चैयरमैन पति अरूण महतो की हत्याकांड मामले में जेल में बंद था। इधर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।विचाराधीन बंदी का इलाज कराने सदर पहुंचे जेल पुलिसकर्मी सुशील कुमार ने बताया कि रात 12 बजे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.