गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को मंडल कारा गोपालगंज में बंदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला, प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गिरिजेश मिश्रा एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विकास कुमार शामिल हुए। इन्होंने बंदियों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी। जिसमें बंदियों के अधिकार, अभिरक्षा में रखने की सूचना का अधिकार, अधिवक्ता से परामर्श या न्यायालय में बचाव पक्ष रखने के लिए अपनी पसंद का अधिवक्ता, विधिक सेवा संस्थानों तक पहुंच, अपील-रिवीजन दायर करने का अधिकार, कोर्ट द्वारा कागजातों को प्राप्त करने का अधिकार, गिरफ्तारी के...