भभुआ, जनवरी 10 -- भभुआ के मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर शनिवार को मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य काराधीन बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार श्रीवास्तव एवं पीएलवी अविनाश कुमार सिंह ने मुख्य रूप से 'प्ली बार्गेनिंग' विषय पर विस्तार से चर्चा की। अधिवक्ता ने बंदियों को बताया कि कैसे कुछ विशिष्ट मामलों में अपनी गलती स्वीकार कर वह कानूनी प्रावधानों के तहत सजा में रियायत प्राप्त कर सकते हैं और न्यायिक प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम कर सकते हैं। इस अवसर पर मंडल कारा के जेलर पुष्प राज भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.