गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा। नालसा एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार जेल मैनुअल 2016 के एसओपी के तहत गठित बोर्ड आफ विजिटर्स ने मंडल कारा गोड्डा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार, उपायुक्त अंजली यादव, डालसा सचिव दीपक कुमार, एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, सिविल सर्जन डा. एसएस शर्मा,समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, डीएसपी जेपीएन चौधरी, इंसपेक्टर मधुसूदन मोदक, दिनेश महली, थाना प्रभारी कृष्णा साह, महिला थाना प्रभारी गुलाब केसफोट्टा, विभागीय अभियंता आदि शामिल थे। निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कारा परिसर के विभिन्न वार्डों , सुविधाओं व व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान बंदियों के आवास, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य ...