कोडरमा, सितम्बर 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली और अस्पताल, रसोईघर, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अस्पताल का मुआयना करते हुए उन्होंने कहा कि परिसर की सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार के चिकित्सीय उपकरण अथवा कर्मियों की कमी हो, तो इसकी रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई जाए। रसोईघर की स्थिति देखने के बाद उपायुक्त ने आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.