मुंगेर, दिसम्बर 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मंडल कारा, मुंगेर में शुक्रवार को बिहार कारा दिवस सह बंदी दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जेल में रहकर विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंदियों को प्रशस्ति-पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जेल में रहते हुए मैट्रिक, इंटर उत्तीर्ण करने वाले तथा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाले बंदियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। डीएम ने बंदियों द्वारा शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, बंदियों द्वारा पढ़ाई कर परीक्षा उत्तीर्ण करना और यूको-आरसेटी के माध्यम से मोमबत्ती निर्माण सहित विभिन्न कौशल सीखना इस बात का प्रमाण है कि, वे अपराध की दुनिया से दूर होकर मुख्यधारा से ज...