बुलंदशहर, मई 13 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल कमेटी में महिला, एससी-ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व जरूरी है। मंडल कार्यसमिति गठन में अनुशासित, परिश्रमी एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान दें। सोमवार को धर्मपाल सिंह मेरठ रोड स्थित शांति दीप रिसोर्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। धर्मपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों की बैठक के साथ ही क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक संवाद किया। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से चर्चा की। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त मंडल गठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.