समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- विभूतिपुर। विभूतिपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के साथ स्थानीय पुलिस कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाना के निकट धरना दिया। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा व पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने किया। मामले की जानकारी देते हुये भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 5 सितंबर को साखमोहन में दो बाइक की टक्कर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार का पैर टूट गया था। वहीं दूसरे बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई थी। दोनों बाइक सवारों ने आपसी समझौते के तहत प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई। बाद में पंचायती में बेगूसराय के रहने वाले बाइक सवार ने राशि देने से इनकार कर दिया और मामले को लेकर एक पक्ष ने 16 सितंबर को थाने में आवेदन दिया। तो दूसरे पक्ष ने भी 19 सितंबर थाना को आवेदन दिया। इसके ब...