बदायूं, जनवरी 17 -- बिल्सी। जन अधिकार पार्टी की ओर से संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाह ने अवधेश कुमार शाक्य पुत्र ओमप्रकाश शाक्य, निवासी अंबियापुर को बरेली मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष अवधेश शाक्य ने बताया कि संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बरेली मंडल में जन अधिकार पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...