चम्पावत, फरवरी 15 -- टनकपुर, संवाददाता। भाजपा ने मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी की। इस दौरान कुल 11 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की। टनकपुर पालिका सभागार में शनिवार को पर्यवेक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकेश भड़, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा आर्या ने चुनाव के लिए रायशुमारी की। मंडल अध्यक्ष पद के लिए शशांक गोयल, मदन राम, लोकेश मौनी, मुकेश जोशी, भुवन कलौनी, भीम रजवार, मोहित गड़कोटी, राम सिंह धौनी, मनोज आर्य, तुलसी कुंवर और मन्नू गहतोड़ी ने दावेदारी पेश की है। यहां पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, रोहिताश अग्रवाल, किरन देवी, अमजद हुसैन, मुकेश कलखुड़िया, गौरव पांडे, मान बहादुर पाल, रिजवान हुसैन, विद्या जुकरिया, अनीता यादव, कमर गुड्डन, अब्दुल माजिद, समीर अहमद आदि रहे। ...