रिषिकेष, फरवरी 12 -- भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से रासशुमारी की जा रही है। गुरुवार को ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। बुधवार को रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष का दायित्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसलिए मंडल अध्यक्ष का कार्य है कि वह समन्वित होकर चले और नए कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड कर उनका मार्गदर्शक बनकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। जिला चुनाव अधिकारी जयपाल चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपने कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचता है और हमारा कार्यकर्ता एक ही उद्देश्य लेकर आता है कि भारत को शस्य श्यामलम कैसे बना सकते हैं। भारतीय जनता पार...