हजारीबाग, फरवरी 8 -- दारू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल ईकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांगठनिक चुनाव अधिकारी रत्ना सिन्हा ने कहा कि 12 फरवरी के अंदर बूथ कमिटी बना लेना है। उसके बाद मंडल अध्यक्ष का भी चुनाव कर लेना है। शक्ति केंद्र स्तर पर चुनाव अधिकारी और सह अधिकारी की नियुक्ति की गई ,जो दो दिनों के अंदर बूथों पर चुनाव कर बूथ कमिटी का गठन करेंगे। जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि भाजपा देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इसका सांगठनिक चुनाव हो रहा है।जिसमे आप सब भाग लें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...