बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्षों के मंडल गठन के लिए चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी ने कहा कि सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का चयन किया जा चुका है। जिलेभर में 15 मंडलों में अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं तथा शेष सात मंडल में अध्यक्षों का चुनाव होना बाकी है। इन सात मंडल में अध्यक्षों का चयन शीघ्र ही पार्टी की ओर से किया जाएगा। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद अब मंडल का गठन किया जाना है। सभी मंडल में आरक्षण का ध्यान समस्त मंडल अध्यक्ष करते हुए पदाधिकारी का चयन करेंगे। जिन मंडल में आरक्षण लागू होता है, उन मंडलों में...