बांदा, नवम्बर 29 -- बांदा। उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 10 दिवसीय मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन शहर के रायफल क्लब मैदान में किया जा रहा है। इसका शनिवार को जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व पालिकाध्यक्ष मालती बासू ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाली वित्तपोषित, पंजीकृत इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों के लगभग 85 स्टाल लगाये गए हैं। जिलाधिकारी जे रीभा ने प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को कार्यदायित्व सौंपा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...