कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। संस्कृति उत्सव 2026 के अंतर्गत मण्डलीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन डीएनजी ग्रांउड में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्णा, वैभव कुमार प्रजापति एवं केपीएस समूह ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शम्भावी वर्मा, वैभव एवं खुशी कुमारी को प्रदान किया गया। वहीं तृतीय स्थान केपीएस समूह, आयुष शुक्ला एवं समृद्धि चौधरी को प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को निर्णायक मण्डल ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। पर्यटन अधिकारी अर्जिता ओझा, संस्कृति विभाग के अधिकारी संयोजक दिवाकर निगम समेत अन्य मौजूद रहे। समापन सांस्कृतिक एकता एवं कला संरक्षण के संदेश के साथ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.