गंगापार, अगस्त 30 -- शनिवार को बारा तहसील में क्षेत्र के कोटेदारों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रविवार को प्रयागराज में होने वाली मंडलीय कोटेदार सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। बारा तहसील के कोटेदार संघ के अध्यक्ष मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय कोटेदारों की बैठक हुई जिसमें 31 अगस्त को प्रयागराज में होने वाली ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की मंडलीय सम्मेलन अलोपी बाग सरदार पटेल सेवा संस्थान में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में संजीव केसरवानी, पप्पू शंकरगढ़, सरदार सिंह, अंशु जायसवाल, राजेंद्र जूही, अनूप शुक्ला, पवन कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...