मुजफ्फर नगर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्रा मंडलीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य सक्सेना ने किया। निर्णायक मंडल में संत कुमार, आशीष, मनवीर सिंह एवं हिमांशु कुमार सम्मिलित रहे। इस प्रतियोगिता में शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, नरपत राणा, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार तथा मनीष गर्ग का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. राहुल कुशवाहा एवं रचना रावत ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.