बरेली, सितम्बर 21 -- द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता बालिका आयु वर्ग 14,17 व 19 वर्ष का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री बालिकाओं से परिचय प्राप्त करके किया। इसमें द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज, श्रीराम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुसुम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बालीपुर अहमदपुर, आरएन टैगोर इंटर कॉलेज, महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में योगाचार्य डॉ. गरिमा सिंह, नमिता खरे, अनुष्का मिश्रा रहीं। विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री ने पुरस्कृत किया। इसके बाद मंडलीय योगासन टीम का चयन हुआ। व्यायाम शिक्षिका ऐश्वर्या शुक्ला, विवेक राना, नीलम सक्सेना, बीना जायसवा...