मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। नगर के महुरिया स्थित मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रगति स्वाभिमान और सफलताा की ओर कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं का मंडलस्तरीय बाल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच, बैड टच, बाल विवाह, माहवारी स्वच्छता आदि के बारे में छात्राओं को जागरुक किया गया। साथ ही प्रगति के पंख के पांच चरणों के तहत गतिविधियों आत्म निरीक्षण, आत्म सम्मान, अपसी संवाद, कार्यवाही स्वयं व परिवार, समुदाय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा कहानियों आधा फूल और खजाने का नक्शा,आधा फूल और बदलीपुर के चिते, आधा फूल और गायब हाथी,आधा फूल और खतरे में बदलीपुर आदि कहानी किस्से सुनाए गए। कार्यक्रम में मंडल के जिले के साथ् ही सोनभद्र, भदोही जनपद के जिला स्तर पर चयनित छात्राओ...