मऊ, फरवरी 15 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ मंडल मुख्यालय के स्व.सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रारंभ हुई दो दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने पीटी और समूह गान में प्रथम स्थान हासिल किया। पीटी विशेष प्रदर्शन में जनपद मऊ के शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के प्राथमिक विद्यालय कइयां के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की बच्चियों ने समूह गान में भी प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विवेक कुमार एवं डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम में बच्चों के शानदार प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए विद्यालय के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों के समर्पण व लगन की प्रशंसा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.