बांदा, फरवरी 7 -- बांदा। कालिंजर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चार सौ पशु पालकों ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पशुपालन और संवर्धन का लाभ लिया। क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ने सरकार से पशु पालन की दिशा में किए जा रहे प्रयास और योजनाओं से जुड़ी जानकारियां दी। मेले में स्टाल लगाकर लोगों को विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान पशु पालन विभाग के अपर निदेशक डॉ.अशोक कुमार,जल पुरुष उमाशंकर पांडेय,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एस के वैश्य, उप मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. विजय कमल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल आदि मौजूद रहे। ----- भंडारे का आयोजन पैलानी। तहसील क्षेत्र के अति प्राचीन सिद्ध पीठ राम जानकी मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद राम जानकी तथा लक्ष्मण जी की...