गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। जिला क्रीडा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि अयान खान, मनीष गौड़, कृष्णा, आदित्य कपाड़िया, आशीष, अंकुश, अंशुपाल, अहद सैफी, राहुल और दीपांशु का चयन किया गया है। ये सभी आठ दिसंबर को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...