गंगापार, दिसम्बर 13 -- स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी के लिए मण्डलीय टीम मेजा विकास खण्ड के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान मंदिरों में गई। वहॉ मौके पर उपस्थित रहे मरीजों से स्वास्थ्य सुविधा कैसी है, इस बारे में जानकारी ली। साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्रों में क्या सुविधा है, इसकी जानकारी जुटाई। डॉ वेदप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में मेजा में पहुंची टीम सबसे पहले सलैया गॉव गई, वहॉ स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी जुटाने के बाद सिलौधी, लूतर, जानकीगंज होते हुए भटौती पहॅुच गई। साथ में रहे, सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ समीम अख्तर ने बताया कि मण्डलीय टीम विकास खण्ड मेजा में दो दिनों तक निरीक्षण करेगी। स्वास्थ्य केन्द्रों पर क्या सुविधाएं है, इसकी जानकारी जुटा रही है। उधर टीम के आने की जानकारी जैसे ही उप स्वास्थ्य केन्द्र सिरसा पहुंची, वहॉ ...