गौरीगंज, दिसम्बर 14 -- अमेठी। संवाददाता स्वास्थ्य विभाग की मंडल स्तरीय टीम ने अपने भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को स्थानीय सीएचसी के अन्तर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य सेन्टर तथा पीएचसी गोसाईंगंज जाकर वहां की सुविधाओं की हकीकत देखा। अधिकारियों ने मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा परिसर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बलरामपुर जिले के सीएमओ व एसीएमओ की टीम ने शनिवार को सीएचसी अमेठी का निरीक्षण किया था। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन रविवार की सुबह आयुष्मान आरोग्य सेन्टर लोहरता, दरखा व कटरा हुलासी पहुंचकर टीम ने वहां सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं, दवाओं, ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। पीएचसी विशेषरगंज गोसाईगंज का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। पोलियो अभियान, टीकाकरण, स्टोर रूम व वार्डों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.