उन्नाव, फरवरी 17 -- उन्नाव। मंडल प्रतियोगिता में उन्नाव ने एक बार ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की। लखनऊ में मंडल के छह जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। इसमें उन्नाव के होनहारों ने सभी को पिछाड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली। बालक वर्ग में 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे मंडल में रोशन किया। समूह गान एवं जिम्नास्टिक में भी गोल्ड मेडल हासिल हुआ। रिले दौड़ (बालक वर्ग), प्राथमिक बालक कबड्डी एवं जूनियर खो-खो, जूडो-कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। बैडमिंटन में 600 मीटर में गोल्ड तथा 400 मीटर एवं 100 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किए गए। बिछिया के खिलाड़ियों का एक बार जिले को चैंपियन बनाने में सबसे ज्यादा रोल रहा। औरास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा की छात्र...