लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के विलंबित भुगतान के मामलों का जल्द निस्तारण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंडलीय फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक हुई। लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उद्यमियों के बकाया भुगतान से जुड़े विवादों पर सुनवाई की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान काउंसिल के समक्ष कुल 31 पुराने संदर्भ (मामले) प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16 मामले कन्सीलियेशन (सुलह-समझौता) के स्तर पर थे, जबकि 15 मामले आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) के माध्यम से निस्तारण के लिए रखे गए थे। कमिश्नर ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद एक मामले का निस्तारण आपसी सुलह के जरिए मौके पर ही करा दिया गया। बैठक में उद्...