उन्नाव, फरवरी 15 -- उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर कराई जाने वाली हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा पर निगरानी के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ मण्डल में मण्डलीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तरीय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0522-2254070 रहेगा जो 17 फरवरी 2026 से क्रियाशील होकर परीक्षा की समाप्ति तक सक्रिय रहेगा। जहां नियुक्ति प्रभारी उन्नाव समेत सभी 6 जिलों में लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षक से स्थापित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल (कन्ट्रोल रूम) से लगातार सम्पर्क बनाये रहेंगे। जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग सेल प्रभारियों को जनपद में बनाए गए सभी परीक्षा क...