चित्रकूट, फरवरी 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। पिछले सप्ताह चित्रकूटधाम मंडल की महोबा में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में धर्मनगरी चित्रकूट के मेधावियों का दबदबा रहा। जनपद से करीब 170 बच्चों ने प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई। जिसमें 50 गोल्ड मेडल, 60 सिल्वर व 10 कांस्य पदक जीतने में मेधावियों ने सफलता अर्जित की। इन सभी को बीएसए बीके शर्मा ने अपने कार्यालय में मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीएसए ने कहा कि सभी लोगों को मंडल के बाद अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर धर्मनगरी चित्रकूट का नाम रोशन करना है। बहुत ही जल्द अयोध्या में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। जिसमें सहभागिता के लिए निरंतर तैयारी करते रहें। उन्होंने जिला व्यायाम शिक्षा दयानंद सिंह समेत ब्लाक स्तरीय व्यायाम शिक्षकों, खेल अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.