बरेली, जनवरी 10 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता अयोध्या में होनी है। इसके लिए बरेली मंडल की टीम का चयन शुक्रवार को ट्रायल के आधार पर हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव चंचल मिश्रा ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 12 व 13 जनवरी जबकि महिला वर्ग की प्रतियोगिता 15 व 16 जनवरी को अयोध्या में होगी। इसके लिए बरेली मंडल की टीम चयनित कर ली गई है। महिला वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ के लिए शगुन पाल, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद के लिए अंशू, 800 मीटर दौड़ के लिए मुस्कान यादव, 1500 मीटर के लिए शिवानी, 1500 व 3000 मीटर के लिए सीतू गंगवार, गोला, चक्का फेंक के लिए पूजा, भाला फेंक के लिए नीलम, 100 मीटर व लंबी कूद के लिए पायल, चक्का फेंक में चाहत शर्मा, गोला फेंक में सानिया, 200 मीटर में पूर्णिमा गंगवार, 400 मीटर में कविता वर्मा, ...