वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक शुरू हो गई है। यहां कॉर्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ मिलेंगे। कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अहमद शादाब हर गुरुवार, पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. चारू यादव हर बुधवार और न्यूरो सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार केसरी हर मंगलवार को नि:शुल्क सेवा देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...