वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौर स्थित मंडलीय अस्पताल में आधुनिक तकनीक के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल इलाज में शुरू होगा। इससे इलाज में सटीकता बढ़ेगी और समय तथा संसाधनों की बचत होगी। एसआईसी डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि एआई के जरिए ओपीडी में मरीजों की प्राथमिक जांच, टोकन सिस्टम का सुव्यवस्थित संचालन और ट्रायेज (गंभीरता के आधार पर मरीजों का वर्गीकरण) किया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों को प्राथमिकता मिलेगी और भीड़ नियंत्रित होगी। इसके साथ ही आईसीयू में मरीजों की स्थिति का रियल-टाइम विश्लेषण, गंभीर मरीजों की पहचान और चिकित्सकों को त्वरित निर्णय लेने में एआई सहायक बनेगा। डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि एआई की मदद से डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी स्टाफ की ड्यूटी योजना बेहतर बनाई जाएगी। साथ ही दवाओं और चिकित्सा उपकरणों...