आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हत्या का आरोपी बंदी शुक्रवार की भोर में शौच के बहाने चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर सुरक्षा में लगे बंदीरक्षकों में हड़कंप मच गया। जेलर ने फरार बंदी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बंदी की सुरक्षा में तैनात दो बंदीरक्षकों को निलंबित कर दिया है। फरार बंदी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। फरार हुआ बंदी उदय पुत्र जसवंत गुजरात के जनपद अहमदाबाद के ईसा नगर का मूल निवासी है। वह गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्टैंड चौराहे का अस्थायी निवासी है। वर्ष 2017 में महराजगंज जनपद में हुई हत्या के मुकदमे में पुलिस ने उदय को गिरफ्तार किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.