आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में अनियमिता की जांच करने शुक्रवार को चार सदस्यी टीम पहुंची तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूर्व में सीडीओ की जांच में उपकरणों की खरीदारी में अनियमितता मिली थी। सीडीओ क्रय-विक्रय रजिस्टर अपने साथ लेकर गए थे। जांच के लिए डीएम ने चार सदस्यी टीम गठित की है। एक लिपिक के अवकाश पर होने से जांच प्रक्रिया अधूरी रही। सीडीओ परिक्षित खटाना ने 17 नवंबर 2025 में मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में करीब एक घंटे तक उपकरणों की क्रय-विक्रय रजिस्टर की गहनता से जांच की। जांच के दौरान उपकरणों की खरीदारी में भारी मात्रा में अनियमितता पायी गई थी। इसके बाद सीडीओ ने जांच के लिए क्रय-विक्रय रजिस्टर को अपने साथ लेकर चले गए। मंडलीय अस्पताल के क्रय-विक्रय की जांच रिपोर्ट सीडीओ ने 28 ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.