आजमगढ़, जनवरी 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेड पर अब गर्म भोजन मिलेगा। वार्डो में भोजन पहुंचाने वाले ठेला में बिजली के उकरण लगाए जाएंगे। वार्ड में पहुंचने पर इसे बिजली से जोड़ दिया जाएगा। 325 बेड के अस्पताल में अंतिम मरीज तक भोजन पहुंचने से पहले ही ठंडा हो जाता है। ठंड के समय में मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। मंडलीय अस्पताल में 11 से अधिक वार्डों में 325 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। मरीजों को नि:शुल्क भोजन के साथ नास्ता देने की व्यवस्था है। मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में ही निर्धारित मीनू में नास्ता और भोजन तैयार किया जाता है। इसके बाद वार्डों में भर्ती मरीजों को उनके बेड पर उपलब्ध कराया जाता है। वार्डों तक भोजन पहुंचने के लिए स्टील का विशेष ठेला बना है। जिसमें कर्मचारी तैयार भोजन को लेकर वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.