भदोही, फरवरी 20 -- भदोही, संवाददाता।हिन्दू धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल सुरक्षा मंच काशी प्रांत के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से मुलाकात किया। इस दौरान भदोही तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरों की मनमानी एवं शिकायतों की जांच आरोपित अफसरों से कराने की शिकायत से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश बिंद ने कहा कि भदोही एसडीएम समेत कई अफसरों एवं कर्मियों के भ्रष्टाचार की शिकायत नियुक्ति विभाग में साक्ष्यों के साथ किया है, जिसकी जांच चल रही है। आरोप मढ़ा कि जिले के अफसरों आरोपितों को ही जांच करने की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में न्याय नहीं होगा। मामले की जांच कराकर उचित कदम उठाने की मांग किया। चेताया कि ऐसा ना होने पर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.