जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। आयुक्त वाराणसी मंडल और रोल प्रेक्षक एस राजलिंगम की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। आयुक्त एस राजलिंगम ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। सूची में पाई गई त्रुटियों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। जिन मामलों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनमें नियमानुसार नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज को ठीक किया जा रहा है ताकि अंतिम मतदाता सूची परी तरह सही हो सके। प्राप्त दावे और आपत्तियों का सत्यापन आयोग के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने राजनैतिक दलों से इस प्रक्रिया...