अलीगढ़, अक्टूबर 4 -- अलीगढ़। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शुक्रवार को सुबह कमिश्नरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न अनुभाग व कार्यालय के नौ कर्मचारी अनुपस्थिति पाए। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। अधिकारी व कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक हर हाल में कार्यालय में उपस्थिति होने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सुबह 10:29 बजे कार्यालय व नजारत अनुभाग की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त प्रशासन कार्यालय के पेशकार जितेंद्र सिंह, आयुक्त कार्यालय के पेशकार अरुण प्रताप सिंह, अपर आयुक्त प्रथम के पेशकार रोहित शर्मा, शिकायत सहायक छाया चौहान, न्यायालय की अलहमद पूनम, आदेश वाहक रामू सक्सेना, कार्यालय सहायक दीक्षा गौड़, आदेश वाहन भानु प्रताप व विवेक कुमार अनुपस्थित मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...