गौरीगंज, फरवरी 11 -- अमेठी। मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल राजेश कुमार ने बुधवार को अमेठी पहुंचकर कलेक्ट्रेट एवं तहसील तिलोई परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अजय कुमार सैनी, जिलाधिकारी संजय चौहान, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी वीर भानु सिंह तथा एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर विभिन्न पटलों एवं अनुभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने नजारत अनुभाग, वेतन लिपिक/विविध लिपिक कक्ष, राजस्व सहायक कक्ष, ई-गवर्नेंस सेल सहित अन्य कार्यालय कक्षों में अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के निस्तारण एवं जनसुविधाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं, वेतन वृद्धि, मानव सम्पदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति विवरण, रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.