आजमगढ़, फरवरी 23 -- दीदारगंज/बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को दीदारगंज थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस का जायजा लिया। दोपहर करीब एक बजे पहुंचे दोनों अफसरों ने थाना का निरीक्षण करने के बाद फरियादियों, प्रधानों, लेखपाल, कानूनगो से जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि मामलों का जल्द गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए। उन्होंने शेखवलिया, अमनांवे, हैदराबाद ,महुवारा कला आदि गांवों के राजस्व से संबंधित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को पहले के पेंडिग पड़े आवेदन पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए। बरदह संवाददाता के अनुसार, मंडलायुक्त और डीआईजी ने मार्टीनगंज तहसील का भी निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कई विभागों के जरूरी रजिस्टर मंगवाकर चेक किए। निरीक्षण के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.