शामली, फरवरी 23 -- कस्बे में अवैध पार्किंग और सड़क अवरोध के खिलाफ स्थानीय निवासी नदीम चौहान ने तीन दिन पूर्व को मंडल आयुक्त सहारनपुर से शिकायत की थी। मंडल आयुक्त के संज्ञान पर उप जिला अधिकारी कैराना ने कार्रवाई कर नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने और "अतिक्रमण न करने" की चेतावनी वाला सूचना पट लगाने के आदेश दिए। पट लगाया गया, लेकिन टीम के जाने के तुरंत बाद दबंग तत्वों ने इसे उखाड़ फेंक दिया। यह घटना प्रशासनिक आदेश की खुली अवमानना है। शिकायतकर्ता ने जिला अधिकारी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें न हों। कांधला में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आम लोगों को रोज परेशानी होती है। प्रशासन से सख्ती की अपेक्षा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.