सोनभद्र, जनवरी 10 -- करमा/केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। थाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त एवं आईजी रेंज मिर्जापुर ने करमा थाने में जनता की समस्याओं को सुना। राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया। आयुक्त विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर राजेश प्रकाश और आईजी रेंज मिर्जापुर आरपी सिंह ने शनिवार को करमा थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका गम्भीरतापूर्वक अवलोकन किया गया। विशेष रूप से राजस्व सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त एवं आईजी रेंज मिर्जापुर द्वारा राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर समस्य...